तहसील कपकोट के ग्राम पोथिंग में संचालित डाकघर में कार्यरत दो डाक कर्मचारियों और एक युवती के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पोस्टमास्टर नन्दन सिंह गड़िया के घर में ही डाकघर संचालित होता है। बताया जा रहा है कि डाकघर में कार्यरत हरियाणा निवासी पोस्टमैन सचिन का कामकाज को लेकर पोस्टमास्टर से पहले से विवाद चल रहा था।
इसी क्रम में 26 मई को पोस्टमैन सचिन और उसके साथी रोहित, जो ग्राम डौला में हल्कारा के पद पर कार्यरत है, का पोस्टमास्टर की पुत्री बिमला गढ़िया के साथ विवाद हो गया। विवाद के दौरान युवती ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
यह भी पढ़े:बनलेख में कांग्रेस की बैठक, SIR और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति
मामले में बुधवार को बिमला गढ़िया उर्फ वंदना ने थाना कपकोट पहुंचकर दोनों डाक कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
