कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह कर्म्याल को उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद में सदस्य पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
विधायक सुरेश गड़िया ने कहा लंबा सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव परिषद के कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा, साहित्य एवं कला के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उनके अनुभव और दूरदर्शी सोच से परिषद को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को और अधिक मजबूत करने का कार्य होगा।
उन्होंने ईश्वर से हीरा सिंह कर्म्याल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ समाज एवं प्रदेश को निरंतर मिलता रहेगा।
यह भी पढ़े:कपकोट में डाक कर्मचारियों और युवती के बीच विवाद, मुकदमा दर्ज
इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, उत्तराखंड किसान आयोग के सदस्य कुंदन रैखोला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष कपकोट प्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष शिखर हरीश कोरंगा, मंडल अध्यक्ष दुगनाकुरी मनोज भौर्याल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
