बागेश्वर जनपद के कपकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत भराड़ी गांव में बुधवार सुबह एक घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे हुकम सिंह दानू के घर की तीसरी मंजिल पर बने मोम्टी में लगे सोलर पैनल के कंट्रोलर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस कपकोट, SDRF कपकोट और थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़े:बिचला दानपुर की सड़कों की बदहाली पर उठे सवाल, करोड़ों खर्च के बावजूद अधूरे पड़े सड़क कार्य
आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति का हाथ हल्का झुलस गया। वहीं घर में रखे गद्दे, पुराने कपड़े और कंबल जलकर नष्ट हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशु हानि नहीं हुई।
