उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी महक चौहान का चयन भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में हुआ है। अब वह 16 और 17 मई को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली सेंट्रल एंड साउथ एशिया रग्बी चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।
विकासखंड मोरी के भद्रासु गांव निवासी महक चौहान इससे पहले अंडर-18 और अंडर-20 भारतीय रग्बी टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
सीनियर भारतीय टीम में चयन होने के बाद प्रदेशभर में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। महक की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।
यह भी पढ़े:रुद्रप्रयाग में बिगड़ा मौसम, केदारनाथ रूट पर दो हेलीकॉप्टरों की करानी पड़ी आपात लैंडिंग
उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने भी महक को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
