कपकोट में मानसून एवं आपदा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड

कपकोट तहसील सभागार में आगामी मानसून सत्र एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर विकास खंड कपकोट के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आपदा प्रबंधन की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, संचार व्यवस्था की मजबूती, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कहा गया कि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित कर प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही जन-धन की हानि को न्यूनतम रखने के लिए सभी विभागों को पूर्ण तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े: लीती में स्व. डिगर सिंह कोरंगा स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, माँ भगवती क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तिवारी, उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल चन्याल, तहसीलदार  नितिशा,नगर पंचायत अध्यक्षा गीता ऐठानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *