कपकोट तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कपकोट-झूनी मोटर मार्ग पर खलझूनी के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, डिगर सिंह, निवासी ग्राम झूनी, अपनी बोलेरो (संख्या UK 02TA2896) से ग्राम पेठी में बारात छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर जंगली सुअर आ जाने से वाहन चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी करीब 10–12 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
वाहन में चालक के अलावा नीरज सिंह और गौरव सिंह भी सवार थे। हादसे के बावजूद किसी को भी चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़े:कपकोट में सड़क हादसा: बाइक और कार की टक्कर, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल
घटना की सूचना थाना कपकोट पुलिस को दे दी गई है।स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी राहत बताया है, वहीं क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता भी जताई जा रही है।
