उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं 500 के पार, सैकड़ों हेक्टेयर जंगल प्रभावित

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन के दौरान अब तक प्रदेशभर में 500 से अधिक वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार गढ़वाल मंडल में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि कुमाऊं मंडल और वन्यजीव क्षेत्रों में भी कई घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं।

इन आग की घटनाओं से 432 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। साथ ही कई स्थानों पर पौधरोपण क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचा है। फायर सीजन अभी 15 जून तक जारी रहेगा, ऐसे में वन विभाग की चिंता बनी हुई है।

यह भी पढ़े:कपकोट में आज फिर बरसे बादल, अगले 5 दिनों तक बारिश के संकेत

विभाग द्वारा जंगलों में आग की रोकथाम और निगरानी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *