नेपाल से बागेश्वर तक पहुंचा प्यार, सदियों पुराना रोटी-बेटी का रिश्ता फिर हुआ मजबूत

उत्तराखण्ड

भारत और नेपाल के बीच सदियों से चले आ रहे रोटी-बेटी के रिश्ते को बागेश्वर में एक बार फिर नई पहचान मिली है। जिले के पड़ाई गांव निवासी मनोज मेहरा ने नेपाल की मनीषा शाही के साथ विवाह कर सामाजिक परंपराओं से आगे बढ़ते हुए सांस्कृतिक एकता की मिसाल पेश की है।

दोनों का विवाह जिले के ऐतिहासिक राधाकृष्ण मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं रही, बल्कि भारत और नेपाल के बीच पुराने सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करने वाली बन गई।

बताया जा रहा है कि नेपाल के कर्णाली प्रदेश निवासी पदम बहादुर अपने परिवार के साथ कुछ समय से बागेश्वर जिले के सुंदिल गांव में रह रहे थे। इसी दौरान उनकी बेटी मनीषा शाही की पहचान पड़ाई गांव के मनोज मेहरा से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।

यह भी पढ़े:Uttarakhand News: तीर्थनगरी में किन्नरों की बधाई राशि तय, 2100 रुपये से अधिक नहीं मांग सकेंगे

ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी विदेशी रिश्तों को लेकर संकोच देखा जाता है, लेकिन मनोज और मनीषा के रिश्ते को दोनों परिवारों ने सहमति और आशीर्वाद दिया। इसके बाद दोनों ने विवाह कर अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *