कपकोट में आज फिर बरसे बादल, अगले 5 दिनों तक बारिश के संकेत

उत्तराखण्ड

कपकोट क्षेत्र में मंगलवार को हुई तेज बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। पहाड़ी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने मौसम को और अधिक सुहावना बना दिया।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कपकोट और आसपास के क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। 3 जून से 7 जून के बीच रुक-रुक कर वर्षा होने के संकेत हैं, जबकि आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है

बारिश के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडक बढ़ने की संभावना है। वहीं लगातार वर्षा होने पर कुछ संवेदनशील सड़कों पर मलबा आने और फिसलन बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है। उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियों के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

यह भी पढ़े:चारधाम यात्रा: यमुनोत्री में एक और श्रद्धालु की मौत, आंकड़ा 15 पर पहुंचा

अगले 5 दिनों का संभावित मौसम (कपकोट)

3 जून: हल्की बारिश, बादल छाए रहने के आसार

4 जून: हल्की वर्षा की संभावना

5 जून: मौसम सामान्य, कहीं-कहीं बूंदाबांदी

6 जून: बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश

7 जून: रुक-रुक कर बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *