उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान एक और श्रद्धालु की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से आए 60 वर्षीय श्रद्धालु की जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्रद्धालु की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े:कपकोट में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भी बरसात के संकेत
गौरतलब है कि इस वर्ष यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान विभिन्न कारणों से जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। प्रशासन लगातार यात्रियों से स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने और यात्रा से पहले चिकित्सकीय जांच कराने की अपील कर रहा है।
