कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में मनोनीत सभासद लक्ष्मण ऐठानी, गोविंद कपकोटी और गीता दानू ऐठानी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के बीच नव-मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी नव-मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर कहा गया कि सभी जनप्रतिनिधि जनसेवा, पारदर्शिता, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ नगर पंचायत के समग्र विकास तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के निदेशक दयाल ऐठानी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गड़िया, उत्तराखंड सरकार की समाज कल्याण अनुश्रवण समिति की सदस्य चम्पा देवी, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, जिला मंत्री ओम प्रकाश ऐठानी, महिमन कपकोटी, भूपेश ऐठानी, अधिशासी अधिकारी (ईओ) बलवंत रावत, नगर पंचायत के सभी वार्डों के पार्षद तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:बघर-ढोक्टी मोटर मार्ग का विधायक ने किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द खोलने के दिए निर्देश
समारोह का समापन नव-मनोनीत सभासदों के सम्मान एवं नगर के विकास को लेकर सामूहिक प्रतिबद्धता के संदेश के साथ हुआ।
