कपकोट।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केदारेश्वर मैदान, कपकोट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा द्वारा विश्व को दिया गया अमूल्य उपहार है। योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जावान जीवन जीने की प्रेरणा देता है। वर्तमान समय में जब पूरा विश्व योग की महत्ता को स्वीकार कर रहा है, तब इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से नियमित योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया,नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख कपकोट भावना शाही, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के निदेशक दयाल ऐठानी, उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हरीश मेहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:कपकोट महाविद्यालय में शुरू होंगे नए स्नातकोत्तर विषय, विद्यार्थियों में खुशी की लहर
कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ और निरोग जीवन का संदेश देते हुए लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील की गई। “योग से ही निरोगता, योग से ही स्वस्थता और योग से ही जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है” का संदेश भी दिया गया।
