प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत सोमवार को कर्मचारियों ने द्वितीय चरण में प्रदेश सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन शाखा महासचिव सचिन कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजीव कुमार ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, ठेका प्रथा समाप्त करने तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
यह भी पढ़े:भारी बिजली बिलों को लेकर सूपी-रीखाड़ी के ग्रामीणों में आक्रोश, अधिकारियों से की जवाबदेही की मांग
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा।
