बागेश्वर जिले के कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई प्रभारी की नियुक्ति की गई है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट की कमान डॉ. अनुभा कुमार संभालेंगी।
इस दौरान जिला चिकित्सालय अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवाड़ी ने सीएचसी कपकोट पहुंचकर डॉ. अनुभा कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अनुभा कुमार ने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।
यह भी पढ़े:कपकोट में बिना वैध दस्तावेज घूम रहा यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो नए पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति भी की जाएगी।
