कपकोट में बिना वैध दस्तावेज घूम रहा यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार

उत्तराखण्ड

कपकोट में पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के घूम रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल द्वारा चेकिंग के दौरान यूक्रेन निवासी 36 वर्षीय विदेशी नागरिक MAKSIM STAR CHINKO को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान उसके पास कोई वैध दस्तावेज, वीजा अथवा पासपोर्ट नहीं मिला।

इस मामले में कपकोट थाना में आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 31/2026 के तहत धारा 3/23 अप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक 2025 में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर चन्द्र द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़े:कपकोट में राज्य आंदोलनकारियों का फूटा गुस्सा, प्रमाण पत्र न मिलने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *