कपकोट क्षेत्र के ग्राम तोली में आज से भव्य “भास्कर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026” का शुभारंभ हो गया है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन के साथ ही मैदान में रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू हो गया है।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला तोली बी और पुरकुनी टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरकुनी की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 109 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में तोली बी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गांवों में खेल भावना को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹41,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹20,001 और ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं “मैन ऑफ द मैच” खिलाड़ियों को भी विशेष आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़े:कपकोट के भराड़ी क्षेत्र में घर में लगी आग, सोलर कंट्रोलर में शॉर्ट सर्किट बना कारण
मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर टूर्नामेंट का आनंद लेने की अपील की है।
