भराड़ी बाजार से लापता महिला सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

उत्तराखण्ड

बागेश्वर। थाना कपकोट पुलिस ने भराड़ी बाजार से लापता हुई महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुंवारी निवासी प्रवीन सिंह दानू ने 20 जून 2026 को थाना कपकोट में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी पानमति देवी 19 जून को दोपहर करीब 2:20 बजे भराड़ी बाजार से बिना बताए कहीं चली गई थीं और वापस नहीं लौटीं।

तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार खोजबीन करते हुए 23 जून 2026 को गुमशुदा महिला पानमति देवी को सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़े:बागेश्वर : आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से 6 महिलाएं घायल, 3 जिला अस्पताल रेफर

आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *