बागेश्वर : आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से 6 महिलाएं घायल, 3 जिला अस्पताल रेफर

उत्तराखण्ड

कांडा (बागेश्वर), 23 जून। बागेश्वर जिले के कांडा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत उपराड़ा में मंगलवार अपराह्न आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशालकाय पेड़ आवासीय भवन पर गिर गया, जिससे घर में मौजूद 6 महिलाएं घायल हो गईं।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे की है। हादसे में मीना देवी (35), हरसी देवी (50), दीपा देवी (40), तुलसी देवी (48), लीला देवी (48) और प्रेमा देवी (45) घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लाया गया।

ताजा जानकारी के अनुसार तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर रेफर कर दिया गया है और वे मानकोट तक पहुंच चुके हैं। वहीं अन्य तीन घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में ही जारी है।

यह भी पढ़े:मां भवानी क्रिकेट क्लब सूपी टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, चंदू वॉरियर्स बनी विजेता

प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *