बागेश्वर जिले के बनलेख स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष सुन्दर सिंह मेहरा के नेतृत्व में SIR को लेकर BLA-2 की बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक चली, जिसमें करीब 30 से 35 कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य रूप से अर्जुन भट्ट, हरीश ऐठानी, प्रवीण सिंह कोरंगा, गोपा धपोला, बलवंत राम, प्रमोद उपाध्याय, गोविन्द सिंह बिष्ट और चामू सिंह देवली सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:कपकोट सीएचसी को मिली नई प्रभारी, डॉ. अनुभा कुमार ने संभाली जिम्मेदारी
बैठक में SIR को लेकर रणनीति तैयार करने, वोटर लिस्ट से कटे नामों को दोबारा जोड़ने, कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
