Heatwave Warning: दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें, स्वास्थ्य विभाग ने दी अहम सलाह

उत्तराखण्ड

भीषण गर्मी का असर: 37°C के करीब पहुंचा तापमान, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी

शहर में इन दिनों तापमान तेजी से बढ़कर लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा भी काफी बढ़ गया है।

गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने विशेष रूप से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. झा के अनुसार, लू लगने पर चक्कर आना, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करना जरूरी है।

उन्होंने यह भी बताया कि बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें, छाता या कपड़ा इस्तेमाल करें और चेहरे को धूप से बचाएं। साथ ही हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, ताकि शरीर को ठंडा रखा जा सके।

यह भी पढ़े:देहरादून में लू का कहर: भीषण गर्मी के चलते पहली बार स्कूल बंद

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में पर्याप्त पानी पीना और खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *