बागेश्वर में सड़क का सपना पूरा: शांतिबाजार से तल्ला डोबा तक बनेगा नया मोटरमार्ग

उत्तराखण्ड

 

बागेश्वर जिले में ग्रामीणों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। शांतिबाजार–मठखाल से तल्ला डोबा तक करीब 2.4 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल है और इसके बनने से इलाके की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

लंबे समय से इन गांवों के लोग सड़क की मांग कर रहे थे। रास्ता न होने के कारण रोजमर्रा की जिंदगी काफी कठिन थी। खासकर बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ता था। वहीं, बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

यह इलाका सब्जियों और सिट्रस फलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है, लेकिन सड़क सुविधा के अभाव में किसान अपनी उपज बाजार तक नहीं पहुंचा पाते थे। सड़क बनने के बाद किसानों को भी सीधा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े:Heatwave Warning: दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें, स्वास्थ्य विभाग ने दी अहम सलाह

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, इस परियोजना को वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया जारी है। विभाग का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *