केदारनाथ धाम में आतिशबाजी कर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो के बाद एक्शन

उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग। पवित्र केदारनाथ धाम परिसर के पास आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई रील पर पुलिस की नजर पड़ी। वीडियो में एक युवक अपने दोस्तों के साथ मंदिर क्षेत्र के पास पटाखे जलाते हुए जन्मदिन मनाता दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थल की गरिमा भंग होने की शिकायत की। इसके बाद रुद्रप्रयाग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोनप्रयाग थाने में संबंधित इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

यह भी रहे :बागेश्वर में सड़क का सपना पूरा: शांतिबाजार से तल्ला डोबा तक बनेगा नया मोटरमार्ग

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *