शिखर मूल नारायण धाम में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा

उत्तराखण्ड

बागेश्वर के प्रसिद्ध श्री श्री 1008 शिखर मूल नारायण धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हो गया। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री नारायण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने भगवान श्री नारायण को नमन करते हुए प्रदेश की उन्नति, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

धाम में आयोजित कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री नारायण की भक्ति जीवन में धर्म, सेवा, करुणा और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

यह भी पढ़े:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कपकोट में सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का दिया संदेश

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *