देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को मौसम विभाग ने भारी ओलावृष्टि और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान आने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम में कल से लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि 22 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने हैं। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना है।
