उत्तराखंड: उरी सेक्टर में सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का निधन, गांव में पसरा मातम

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: उरी सेक्टर में सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का निधन, गांव में पसरा मातम

देवाल (चमोली)। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। देवाल ब्लॉक के हरमल गांव निवासी भारतीय सेना में तैनात नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ।

विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। उन्होंने लगभग 24 साल तक सेना में रहकर देश की सेवा की। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विश्वनाथ प्रताप सिंह का परिवार भी लंबे समय से सेना से जुड़ा रहा है। उनके पिता देव सिंह गड़िया सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं, उनके दोनों बड़े भाई नरेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

देश की सेवा में करीब 24 साल बिताने वाले सूबेदार के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

1 thought on “उत्तराखंड: उरी सेक्टर में सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का निधन, गांव में पसरा मातम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *