देहरादून के डोईवाला में सनसनी—स्कूल छुट्टी के बाद गायब हुए 4 बच्चे, पुलिस अलर्ट

उत्तराखण्ड

Dehradun के डोईवाला क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चार स्कूली बच्चे छुट्टी के बाद अचानक लापता हो गए। ये सभी बच्चे फतेहपुर स्थित Himalayan Public School में पढ़ते हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। बच्चों को रोज की तरह स्कूल बस से घर लौटना था, लेकिन वे बस में चढ़े ही नहीं। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने खुद ही खोजबीन शुरू कर दी।

स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने पर यह बात सामने आई कि चारों बच्चे बस में सवार नहीं हुए थे। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। स्थानीय थाना प्रभारी Kamal Kumar Lunthi के नेतृत्व में टीम गठित कर बच्चों की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हर संभावित जगह पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में पेंशनर्स को बड़ी राहत: एक क्लिक में खातों में पहुंची 111 करोड़ से अधिक की राशि

छह घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही बच्चों को सुरक्षित ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *