कपकोट। प्रदेशव्यापी आंदोलन के क्रम में मंगलवार को नगर पंचायत कपकोट में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया।
आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने दोपहर की पारी में सफाई कार्य पूरी तरह बंद रखा और नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजीव कुमार ने की, जबकि शाखा महासचिव सचिन कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।
इस दौरान राहुल कुमार, कमल कुमार, मनदीप कुमार, अर्जुन कुमार, सुमित कुमार, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, विमला देवी, बबीता देवी, अविता देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:रोपाई के मौसम में पानी को तरसा ऐंठाण गांव, सूखी नहर से किसानों की बढ़ी चिंता
सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से शीघ्र वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
