Uttarakhand Board Exam 2026: फेल विद्यार्थियों को मिला दूसरा मौका, 24 मई तक करें आवेदन

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में असफल रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। बोर्ड ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 24 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा उन छात्रों के लिए है जो किसी विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। छात्र 20 मई 2026 तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे, जबकि विद्यालयों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 24 मई 2026 तक का समय दिया गया है।

बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इस परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने और बेहतर अंक हासिल करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़े:Uttarakhand: ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत अब गुमनाम तरीके से भी दर्ज कर सकेंगे लोग

हाईस्कूल (10वीं) के वे छात्र-छात्राएं, जो अधिकतम दो विषयों में फेल हुए हैं, इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) के एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी भी अंक सुधार परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के साथ आगे बढ़ने का मौका देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *