चंपावत में नाबालिग के साथ दरिंदगी, तीन आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सल्ली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने बीमार पिता को इलाज के लिए गांव से चंपावत लाई थी। इसी दौरान 5 मई की दोपहर एक परिचित युवक उसे शादी में ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया।

जब देर शाम तक लड़की घर नहीं लौटी तो परिवार ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। देर रात कुछ समय के लिए पीड़िता का फोन लगा, जिसके बाद वह फिर बंद हो गया। इसके बाद परिजन और पुलिस सक्रिय हुई।

खोजबीन के दौरान अगली सुबह पीड़िता एक बंद कमरे में मिली। आरोप है कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर गंभीर अपराध को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़े:देहरादून के डोईवाला में सनसनी—स्कूल छुट्टी के बाद गायब हुए 4 बच्चे, पुलिस अलर्ट

पुलिस ने इस मामले में तीन स्थानीय आरोपियों के खिलाफ POCSO Act समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *