बागेश्वर: बैक परीक्षा पर बवाल! छात्रों का फूटा गुस्सा, विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन

उत्तराखण्ड

विश्वविद्यालय में AEC Minor विषय की बैक परीक्षा को लेकर छात्रों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। आज छात्र नेता प्रेम दानू के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय और कैंपस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया

छात्रों का कहना है कि जो विद्यार्थी पहले ही फेल हो चुके हैं, उनकी बैक परीक्षा जल्द से जल्द कराई जानी चाहिए, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन का साफ कहना है कि AEC Minor विषय में बैक परीक्षा कराना संभव नहीं है, जिससे छात्रों में भारी नाराजगी है।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर सख्त रुख अपनाया। छात्र नेता प्रेम दानू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में बड़ा फैसला: अब दुर्गम इलाकों में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर

इस मौके पर सुशांत, पवन कोरंगा, पवन, विनीत सहित कई छात्र मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *