पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के कपकोट और बागेश्वर में जोरदार जश्न मनाया गया। कपकोट स्थित जनसहयोग कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाई वितरण किया और जीत की खुशी साझा की। इस दौरान आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बनाया गया।
बागेश्वर में भी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और ऐतिहासिक जीत का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया।
यह भी पढ़े:बागेश्वर: बैक परीक्षा पर बवाल! छात्रों का फूटा गुस्सा, विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन
इस मौके पर विधायक Suresh Gariya ने कहा कि यह जीत Narendra Modi के दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
