बागेश्वर पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, 2 लाख का खोया ड्रोन बरामद

उत्तराखण्ड

कोतवाली बागेश्वर पुलिस की तत्परता और सूझबूझ का एक सराहनीय मामला सामने आया है। चीता मोबाइल टीम ने कड़ी मेहनत और गहन खोजबीन के बाद एक व्यक्ति का खोया हुआ ड्रोन बरामद कर उसे सुरक्षित उसके मालिक को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रणखेला, अल्मोड़ा निवासी सुनील कुमार ने 2 मई 2026 को सूचना दी थी कि उनका ड्रोन बागेश्वर क्षेत्र में कहीं खो गया है। ड्रोन की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली बागेश्वर में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में हेड कांस्टेबल पूरन मठपाल और कांस्टेबल कुलदीप वर्मा शामिल थे।

पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। लगातार प्रयास, सुरागरसी और सूझबूझ के चलते टीम ने आखिरकार ड्रोन को सुरक्षित बरामद कर लिया

यह भी पढ़े:कपकोट और बागेश्वर में BJP की जीत का जश्न, मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर मनाई खुशी

बरामद ड्रोन को उसके स्वामी सुनील कुमार को सुपुर्द कर दिया गया, जिन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *