Uttarakhand: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर हाथी का हमला, दर्दनाक मौत

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित सांप कठानी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में लकड़ी बीनने गई एक बुजुर्ग महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, झा कॉलोनी पंतनगर निवासी 66 वर्षीय मैना देवी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थीं। दोपहर करीब दो बजे अचानक वहां एक हाथी आ पहुंचा। हाथी को देखकर तीनों महिलाएं घबरा गईं और जान बचाने की कोशिश करने लगीं।

बताया जा रहा है कि इस मुश्किल स्थिति में मैना देवी ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी साथियों को वहां से दूर भागने के लिए कहा। उनकी दोनों साथी महिलाएं खेतों की दिशा में निकल गईं, जबकि मैना देवी खुद घर की ओर भागने लगीं। इसी दौरान हाथी ने उन्हें पकड़ लिया और बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी क्षेत्र में एक दिन पहले भी दो लोगों की हाथी के हमले में जान गई थी। आशंका जताई जा रही है कि वही हाथी इस घटना के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

यह भी पढ़े:श्रीनगर गढ़वाल में इतिहास रचा: टनल-8 बनी देश की सबसे लंबी रेल सुरंग, ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट को मिली नई रफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *