उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेताओं ने भाजपा का थामा साथ

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt की मौजूदगी में यह राजनीतिक शामिलीकरण हुआ। इस दौरान महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा, घनसाली से 2022 में विधायक प्रत्याशी रहे दर्शन लाल आर्य, तथा रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और 2017 की कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी राणा समेत कई प्रमुख चेहरे भाजपा में शामिल हुए।

इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, सेवा दल से जुड़े संजीव रस्तोगी और अन्य कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी बदलने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर हाथी का हमला, दर्दनाक मौत

इस घटनाक्रम को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है, जबकि भाजपा इसे अपने संगठन के विस्तार के तौर पर पेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *