12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय उत्तराखंड, देहरादून के तत्वावधान में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा कपकोट में ब्लॉक स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
“आइए मिलकर मनाएं योग दिवस” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम 21 जून 2026 को प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित होगा। कार्यक्रम का संचालन उपजिलाधिकारी कपकोट एवं खंड विकास अधिकारी कपकोट की संयुक्त देखरेख में किया जाएगा।
यह भी पढ़े:शिखर धाम मूलनारायण मंदिर में भागवत कथा एवं गणेश पुराण का आयोजन जारी, 2500 श्रद्धालुओं ने की सहभागिता
आयोजन में लगभग 150 से 200 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। योग शिविर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।
