12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा शिखर मंडल द्वारा “करैं योग, रहैं निरोग” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा की देखरेख में यह कार्यक्रम 21 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हिचौड़ी कपकोट के सभागार में आयोजित होगा।
यह भी पढ़े: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कपकोट में होगा ब्लॉक स्तरीय योग शिविर
कार्यक्रम में लगभग 50 से 60 लोगों के प्रतिभाग करने की संभावना है। योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
