कपकोट के असो क्षेत्र में भाजपा की शक्ति केंद्र बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र संयोजक हरीश शाही (असों) ने की। यह बैठक ब्लॉक प्रमुख कपकोट श्रीमती भावना शाही के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें पांच बूथों के लगभग 25 से 30 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर जोशी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हरीश मेहरा, भाजपा शिखर मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नारायण शाही सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा शिखर मंडल करेगा योग कार्यक्रम का आयोजन
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
