पोथिंग में बड़ा विवाद! खेल मैदान निर्माण से हाई स्कूल भवन क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा

उत्तराखण्ड

कपकोट। कपकोट विकासखंड के पोथिंग गांव में युवा कल्याण विभाग द्वारा बनाए जा रहे खेल मैदान के निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितताओं के कारण राजकीय हाई स्कूल पोथिंग का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही पेयजल योजना की टंकी भी टूट गई, जिससे क्षेत्र में लोगों में भारी नाराज़गी है।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, जिला महामंत्री भूपेश गड़िया सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

हरीश ऐठानी ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान न तो अवर अभियंता, न सहायक अभियंता और न ही कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन का नुकसान नहीं, बल्कि सरकारी संपत्तियों के संरक्षण में गंभीर लापरवाही का मामला है।

यह भी पढ़े:हरेला पर्व पर मल्लादेश में फलदार पौधों का रोपण, नाबार्ड ने किसानों को दिया आजीविका सशक्तिकरण का संदेश

वहीं, ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *