शामा उप तहसील में कर्मचारियों की नियुक्ति, 12 दिन की भूख हड़ताल के बाद पूरी हुई बड़ी मांग

उत्तराखण्ड

शामा में 12 दिन तक चली भूख हड़ताल के बाद आंदोलनकारियों की एक बड़ी मांग पूरी हो गई है। उप तहसील शामा को सुचारू रूप से चलाने के लिए अब नायब तहसीलदार, कनिष्ठ सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति कर दी गई है।

इस फैसले के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा ने आंदोलन में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से यह मांग पूरी हो सकी।

वहीं भूपेंद्र कोरंगा ने भी सभी आंदोलनकारियों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों की एकजुटता की वजह से प्रशासन ने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़े:कपकोट के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुई B.Sc, B.A और M.A की कक्षाएं

आंदोलनकारी नरेंद्र कोरंगा ने जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने क्षेत्र की मांग को गंभीरता से सुना है। अब उम्मीद है कि उप तहसील शामा में लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *