बारिश के बीच मकान पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचा परिवार; मुआवजे की मांग

उत्तराखण्ड

बागेश्वर। जनपद के कपकोट विकासखंड अंतर्गत फरसाली पल्ली गांव में बीती रात तेज बारिश और खराब मौसम के दौरान एक बड़ा पेड़ नारायण सिंह मर्तोलिया के मकान पर गिर गया। हादसे में मकान को नुकसान पहुंचा है, हालांकि गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पेड़ गिरने से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रभावित परिवार ने मकान में रहना असुरक्षित बताया है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने तथा उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई पुराने और जर्जर पेड़ बारिश के दौरान खतरा बने हुए हैं, जिनकी समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े:हरसिला सड़क की बदहाली पर हरीश ऐठानी ने उठाए सवाल, विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत प्रदान की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *