बागेश्वर में जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

उत्तराखण्ड

बागेश्वर। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की शनिवार सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दयानंद टम्टा रोज की तरह अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस मामले में स्कूल में हाल ही में तैनात हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी पर हमला करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े:हरेला पर उत्तराखंड में हरियाली का संकल्प, भाजपा ने शुरू किया छह लाख पौधरोपण का अभियान

इस घटना के बाद शिक्षा जगत सहित पूरे बागेश्वर जिले में शोक की लहर है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *