देहरादून के जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह विधिवत पूजा के बाद उड़ान की शुरुआत हुई, जिसमें एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने करीब 16 श्रद्धालुओं को लेकर सुबह लगभग 7 बजे दोनों धामों के लिए रवाना किया।
यह लगातार चौथा साल है जब जौलीग्रांट से इन दोनों पवित्र धामों के लिए हेली सेवा संचालित की जा रही है। कंपनी के अनुसार, मौसम अनुकूल रहने पर दिन में दो उड़ानें संचालित होंगी, जिससे करीब 40 श्रद्धालु रोजाना यात्रा कर सकेंगे।
यह भी पढ़े:उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 प्रस्ताव मंजूर, मधुमक्खी पालन नीति से बढ़ेगी रोजगार की राह
अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस सेवा के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और 20 मई तक की सभी बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी हैं। यह सेवा मानसून शुरू होने से पहले, लगभग 15 जून तक जारी रहेगी। इसके बाद बारिश के मौसम में अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी और सितंबर के मध्य या अंत में फिर से शुरू होने की संभावना है।
