विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल हिचौड़ी में विधिक साक्षरता शिविर, छात्रों को पॉक्सो और नशा मुक्ति की दी जानकारी

उत्तराखण्ड

कपकोट में  विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, छात्रों को दी गई कानून और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी

बागेश्वर जिले के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और अन्य कानूनी विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को उनके अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जिले में तैयार की जा रही ब्लड डायरेक्टरी के पोस्टर और डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता कुमारी ने स्वयं ब्लड डोनर के रूप में अपना नाम दर्ज कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

रेड क्रॉस बागेश्वर के सचिव आलोक पांडे ने विद्यार्थियों को फर्स्ट एड और सीपीआर देने की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड Weather Update: मौसम साफ होते ही बढ़ी गर्मी, कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सौतेला, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, रेड क्रॉस बागेश्वर के चेयरमैन इंद्र फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडे, महेश गढ़िया, सुरेश कांडपाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *