कपकोट।क्षेत्र के नरगड़ा गांव के ग्रामीणों ने भयूं गडेरा मोटर मार्ग से नरगड़ा तक सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पहले शुरू किया गया था, लेकिन बीच में ही बंद हो गया। इसके चलते आज भी गांव के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण अधूरा होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में कठिनाई होती है।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पुनः शुरू कराने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से यह मांग लंबित है, जिससे ग्रामीणों में निराशा है।
वहीं, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन को इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
यह भी पढ़े:12 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी मांगें अधूरी, भूपेंद्र कोरंगा ने SDM कार्यालय में जताया आक्रोश
उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी वर्षों पुरानी सड़क की मांग जल्द पूरी होगी।
