कपकोट क्षेत्र के श्री माता ईश्वरी भगवती मंदिर पैनोरा में 17 मई 2026 से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह 8 बजे कपकोट शिव मंदिर शिवालय से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री माता ईश्वरी भगवती मंदिर पनोरा पहुंचेगी। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र की मातृशक्ति सहित सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।
इसके साथ ही श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यह भंडारा ग्राम पनोरा निवासी श्री बलवंत सिंह कपकोटी, सुपुत्र स्वर्गीय श्री शिव सिंह कपकोटी की ओर से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी भक्तों और क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया है।
धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
