कपकोट स्थित ईश्वरी भगवती मंदिर पनौरा में आयोजित होने वाले पावन श्रीमद् भागवत यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व रविवार को शिवालय से मंदिर परिसर तक भव्य एवं दिव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भक्ति, ज्ञान और मानव कल्याण का दिव्य संदेश है, जो समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है।
यह भी पढ़े:कपकोट में कल से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा, शिव मंदिर शिवालय से निकलेगी भव्य कलश यात्रा
वहीं कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
