मानदेय बढ़ाने और लंबित भुगतान की मांग, आशा फैसिलेटरों ने उठाई आवाज

उत्तराखण्ड

कपकोट। आशा फैसिलेटर संगठन, जनपद बागेश्वर की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष चन्द्रकला जोशी के नेतृत्व में आशा फैसिलेटरों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में आशा फैसिलेटरों ने सम्मानजनक मासिक मानदेय दिए जाने, वर्ष 2017 के जून, जुलाई और अगस्त माह का लंबित मानदेय जल्द जारी करने, मानकों के अनुसार आशा फैसिलेटरों की नियुक्ति करने तथा बैठकों का मानदेय बढ़ाकर ₹1,000 किए जाने सहित अन्य मांगें रखीं।

इस दौरान विधायक सुरेश गढ़िया ने आशा फैसिलेटरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग से वार्ता कर उनके समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े:7 साल बाद भी नहीं बनी फुलवाड़ी–फलाचौरा–खालीदार सड़क, ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन की महामंत्री ललिता भाकुनी के अलावा धनी मर्तोलिया, सीता दानू, मोहनी कोरंगा, चम्पा गढ़िया और दीपा टाकुली सहित अन्य आशा फैसिलेटर उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *