विश्व पर्यावरण दिवस पर बागेश्वर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

उत्तराखण्ड

बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन प्रभाग बागेश्वर द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवन का आधार है। स्वच्छ वायु, निर्मल जल और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा भविष्य में सुरक्षित, समृद्ध और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया ने लोगों से “एक व्यक्ति–एक वृक्ष” का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वही वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का महाअभियान बनाकर ही हरित, स्वच्छ और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के सच्चे संरक्षक हैं। इसलिए सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

यह भी पढ़े:यमुनोत्री यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, मृतकों का आंकड़ा 17 पहुंचा

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्यक्ष, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *