दूणी–सुकुण्डा मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का भूमिपूजन, ₹75.56 लाख की लागत से होगा निर्माण

उत्तराखण्ड

कपकोट क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वार्षिक अनुरक्षण मद वर्ष 2026-27 के अंतर्गत दूणी–सुकुण्डा मोटर मार्ग में 5 किलोमीटर पीसी द्वारा सुधारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्य पर ₹75.56 लाख की लागत आएगी।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होता है। मोटर मार्ग के सुधारीकरण से स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसेवा के संकल्प के साथ लगातार कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने भी सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।

यह भी पढ़े:कपकोट में भक्ति और आस्था का संगम, ईश्वरी भगवती मंदिर पनौरा में निकली भव्य कलश यात्रा

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गढ़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता तिरवा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भाजपा जिला मंत्री ओम प्रकाश ऐठानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोमेश्वर राजेन्द्र कैड़ा, महिमन कपकोटी, चंद्र सिंह कपकोटी, तारा कपकोटी, ममता मेहता,  हंसी गढ़िया, दरवान सिंह कपकोटी, मान सिंह गढ़िया, हरीश कपकोटी, रमेश तिरवा, दीवान मेहता सहित कई जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *