भारी बारिश का कहर: पन्याति में खुशाल सिंह गड़िया का मकान क्षतिग्रस्त, 5 कमरों में पड़ी दरारें

उत्तराखण्ड

कपकोट: क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। पन्याति गांव निवासी 45 वर्षीय खुशाल सिंह गड़िया का मकान बारिश की मार नहीं झेल पाया। मकान का आगे का हिस्सा और एक दीवार भरभराकर गिर गई, जबकि पांच कमरों में भी गंभीर दरारें आ गई हैं। इससे पूरा परिवार दहशत में है।

खुशाल सिंह गड़िया ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी और दो  बच्चों सहित कुल चार सदस्य हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गईं और अचानक आगे का हिस्सा ढह गया। अब पूरे मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।

पीड़ित का मकान मुख्य सड़क के ठीक सामने स्थित है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मकान की गिरी हुई दीवार और बारिश से हुए नुकसान को स्पष्ट देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े:बागेश्वर पहुंचे भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, पंचायतों को लेकर रखी विकास की रूपरेखा

खुशाल सिंह गड़िया ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से जल्द नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा और सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में आपदा का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *